Xiaomi Mi Max, मी मैक्स प्राइम को मिल रहा है MIUI 10 अपडेट

Xiaomi Mi Max, मी मैक्स प्राइम को मिल रहा है MIUI 10 अपडेट



शाओमी रेडमी 5, रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो
के लिए मीयूआई 10 अपडेट के बाद अब कंपनी ने मी मैक्स और मी मैक्स प्राइम के लिए यह अपडेट जारी कर दिया है। जानें इन अपडेट से फोन में कौन से नए फीचर आए हैं।

नई दिल्ली
शाओमी मी मैक्स और मी मैक्स प्राइम को MIUI 10 के लिए अपडेट मिलना शुरू हो गया है। चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने दोनों स्मार्टफोन्स के वर्ज़न नंबर 10.1.1.0.NBCMIFI और 10.1.1.0.NBDMIFI के लिए मीयूआई 10  ग्लोबल स्टेबल रॉम जारी करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भारत में कंपनी रेडमी 5, रेडमी 5ए, रेडमी नोट 4 और रेडमी 6 प्रो यूजर्स के लिए भी MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट रोलआउट कर चुकी है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी रिकवरी और फास्टबूट रॉम के लिए डाउनलोड लिंक भी मुहैया कराया है, ताकि इच्छुक ग्राहक अपडेट आने से पहले ही अपने हैंडसेट्स में अपडेट पा सकें।
अपने मी इंडिया फोरम पर एक पोस्ट में शाओमी ने जानकारी दी है कि मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट अब मी मैक्स और मी मैक्स प्राइम यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। फोरम पर पोस्ट किए गए आधिकारिक चेंजलॉग से पुष्टि होती है कि नए अपडेट में मीयूआई 10 के सभी लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इसमें फुल-स्क्रीन जेस्चर्स और फुल-स्क्रीन डिवाइसेज़ के लिए यूआई को नया लुक मिला है। इसके अलावा, अपडेट के साथ एक नैचरल साउंड सिस्टम भी आ गया है जिसके साथ सिस्टम साउंड अब पहले से बेहतर होगा। इसमें स्मार्ट फिल्टर्स और एम्बियंट साउंड भी मिलेंगे।

WhatsApp पर यूं चेक करें PNR स्टेटस
मीयूआई 10 के साथ एआई फीचर वाला पोर्ट्रेट मोड भी मिलेगा, जिससे सॉफ्टवेयर की मदद से पोर्ट्रेट तस्वीरों में बैकग्राउंड ब्लर हो जाएगा। इसके अलावा, मी मैक्स व मी मैक्स प्राइम में मीयूआई 10 अपडेट के साथ शाओमी ने प्रीलोडेड क्लॉक और नोट्स ऐप को भी अपडेट कर दिया है। नए बदलाव के अलावा, लेटेस्ट अपडेट के साथ कई दूसरे सुधार और ऑप्टिमाइज़ेशन भी आए हैं।
अपने मी मैक्स और मी मैक्स प्राइम में मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट का पता करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
Settings > About phone > System updates > Check for updates
जैसा कि हमने बताया कि यूजर्स एक रिकवरी रॉम या फास्टबूट रॉम के जरिए मी मैक्स और मी मैक्स प्राइम पर लेटेस्ट मीयूआई 10 अपडेट को फ्लैश के जरिए पा सकते हैं।
ध्यान रखें कि इन लिंक के जरिए अपडेट डाउनलोड करने से पहले, अपने हैंडसेट को 80 प्रतिशत चार्ज रखें। ताकि फ्लैश प्रोसेस के दौरान फोन बीच में ही बंद न हो जाए। इसके साथ ही अपने स्मार्टफोन डेटा का बैकअप भी लें।


Post a Comment

0 Comments